{"_id":"655fa52d686716fe2b090db4","slug":"dm-suspended-je-of-electricity-corporation-for-not-coming-to-chaupal-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-8841-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: चौपाल में नहीं आने पर डीएम ने विद्युत निगम के जेई को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: चौपाल में नहीं आने पर डीएम ने विद्युत निगम के जेई को किया निलंबित
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड के मतवार ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने चौपाल में विद्युत निगम के अवर अभियंता के नहीं आने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को अवर अभियंता को निलंबित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से हलिया-मतवार संपर्क मार्ग के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को वन विभाग से संपर्क कर फरवरी तक संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
चौपाल में राबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल व छानबे विधायक रिंकी कोल मौजूद रहीं। चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत कराए गए कार्यों के अलावा प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। ग्रामीणों द्वारा नल की टोटी नहीं लगाए जाने की शिकायत किए जाने पर जिलाधिकारी ने जल निगम के सहायक अभियंता सुनील सिंह से पूछताछ की। सहायक अभियंता ने बताया कि 519 घरों की तुलना में 412 घरों में जलापूर्ति के लिए कनेक्शन हो चुका है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था एनसीसी के सहायक अभियंता को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान 221 लोगों को आवास योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए सूची बनाई गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने हलिया-मतवार संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से पत्रक दिया। इस पर जिलाधिकारी ने फरवरी माह तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने का आश्वासन दिया।
छानबे विधायक रिंकी कोल ने कहा कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। राबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि हलिया-मतवार संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। चौपाल में मौजूद आदिवासी समाज के लोगों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उनका कहना था कि शिक्षा से ही समाज का विकास हो सकता है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने तथा उन्हें विद्यालय भेजने पर जोर दिया।