फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM sent unconscious Divyang to hospital after delay in arrival of ambulance

एंबुलेंस आने में देर होने पर डीएम ने अचेत दिव्यांग को भेजा अस्पताल

Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM sent unconscious Divyang to hospital after delay in arrival of ambulance
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को मानवता का अप्रतिम उदाहरण पेश किया। जिलाधिकार कार्यालय परिसर में बुधवार को सुबह एक दिव्यांग अचेत हो गया। एंबुलेंस आने में देर होने पर जिलाधिकारी ने एक अधिकारी के निजी वाहन से दिव्यांग को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां दिव्यांग का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका भी जताई है। उधर, मंडलीय अस्पताल में हालत बिगड़ने पर दिव्यांग को देर शाम बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस बीच ट्रामा सेंटर ले जाते समय दिव्यांग जनक लाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह दिव्यांग का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे। परिजनों से भी कारण जानने का प्रयास किया, परंतु अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से इस संबंध बात की। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा खुर्द निवासी दिव्यांग जनक लाल (30) पुत्र परानू व्हील चेयर से डीएसओ कार्यालय की तरफ से होते हुए मुख्यालय पहुंचे। वे अस्वस्थ नजर आ रहे थे। डीएम कार्यालय के गेट पर व्हीलचेयर खड़ा कर परिसर में अंदर घुसे और एक पेड़ के जगत पर बैठ गए। कुछ ही देर में उन्हें उल्टी होने लगी। उनके कार्यालय के गार्डों ने देखा तो वे उनके पास पहुंचे। इस बीच जनक लाल बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को कार्यालय में बैठे जिलाधिकारी को जैसे ही पता चला उन्होंने तुरंत नगर मजिस्ट्रेट को जनक लाल को अस्पताल भेजने का निर्देश दिया। इस बीच फोन के बावजूद एंबुलेंस आने में देर होने पर उन्होंने एक अधिकारी के वाहन से दिव्यांग को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। उन्होंने बताया कि जनक लाल को सीसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एक वर्ष से वह जमुनहिया पुरानी लाइन अपने मौसी सावित्री देवी के घर रह रहा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो है। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि वह क्यों और कैसे बीमार हुआ, उसे क्या समस्या थी, इसकी जांच कराई जा रही है। परिजनों से बात की गई, परंतु वे बहुत कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed