फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM's foot could not push the wall

यूपी: डीएम के पैर का धक्का नहीं सह पाई दीवार, मेडिकल कॉलेज के भवन की खुली पोल 

Sun, 17 Jan 2021 10:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 17 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
DM's foot could not push the wall
निर्माणाधीन मेडिकल कालेज। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने रविवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी के पैर का धक्का दीवार बर्दाश्त नहीं कर पाई तो उनके हथौड़ी चलाने पर गुणवत्ता की पोल खुल गई। निर्माण की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को चेतावनी दी। कहा कि आगे से गुणवत्ता में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि वे सीमेंट व ईंट की गुणवत्ता की जांच कराएं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने रविवार को मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एव अधिशासी अभियंता आरईएस के साथ निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के अंदर एक दिन पूर्व जोड़ी गई दीवार की गुणवत्ता देखी तथा पैर से धक्का मारा तो तीन-चार ईंटें गिर गईं तथा एक ईंट दो टुकड़े हो गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें सीमेंट काफी कम है। जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रथम तल, द्वितीय तथा तृतीय तल का निरीक्षण किया। कई स्थानों पर हथौड़ी से दीवारें ठोंक कर देखी। गुणवत्ता ठीक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए निलंबन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कन्हैया झा और अधिशासी अभियंता आरईएस बाबूराम साह को निर्देशित किया कि सीमेंट व ईट की गुणवत्ता की जांच लोक निर्माण विभाग के लैब से कराकर रिपोर्ट दी जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि जुलाई से पढ़ाई का कार्य प्रारंभ किया जा सके। खिड़कियों में प्रयोग की जा रही एल्युमीनियम की भी जांच की गई जो कहीं कहीं कमजोर पाई गई। इसे बदल कर अच्छी सामग्री लगाने का निर्देश दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed