फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM, CDO dug foundation by running shovel, foundation stone of Mini Secretariat

फावड़ा चलाकर डीएम, सीडीओ ने खोदा नींव, किया मिनी सचिवालय का शिलान्यास

Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
DM, CDO dug foundation by running shovel, foundation stone of Mini Secretariat
अदलहाट/नरायनपुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को खुद अपने हाथों से फावड़ा चलाकर ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालयों का शिलान्यास किया। अदलहाट क्षेत्र में तीन प्रस्तावित ग्राम विकास खंड जमालपुर के ग्राम पंचायत फत्तेपुर में 22 लाख, 66 हजार रुपये से निर्मित पंचायत भवन व मिनी सचिवालय स्वीकृत है। दो अन्य ग्राम पंचायतों टेङुआ और परशुरामपुर के कटका गांव में शिलान्यास किया गया। फत्तेपुर ग्राम पंचायत में निर्धारित समय पर जिलाधिकारी अन्य अधिकारी शिलान्यास स्थल पर पहुंचे। किंतु निर्माण स्थल की भूमि के उपर से हाईटेंशन तार जाने के कारण शिलान्यास का कार्यक्रम टाल दिया गया। जिलाधिकारी ने दूसरी जगह देखकर निर्माण कराने का आदेश दिए। डीएम के जाने के बाद डीसी मनरेगा, सचिव व प्रधान भूमि की तलाश कर प्राथमिक विद्यालय परिसर की भूमि निश्चित कर जिला कंसलटेंट स्वछता विनोद कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में ग्राम प्रधान रेनू सिंह व पंचायत सचिव गोविंदा कुमार ने पंचायत भवन भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सुधीर सिंह, गंगेश्वर दुबे, रणजीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राम जी सिंह, राजाराम, राधेश्याम ,श्याम बिहारी सहित अन्य मौजूद रहे।नरायनपुर,परसुरामपुर ग्राम पंचायत के कटका गांव में डीह बाबा के बगल में जिलाधिकारी ने पंचायत भवन का शिलान्याश किया। 157 वर्ग मीटर क्षेत्र में 22 लाख, 66 हजार रुपए की लागत सेचार कमरे, एक हाल, एक पुरुष व महिला शौचालय, दो टंकियां बनाई जाएंगी। उक्त अवसर पर बीडीओ पवनकुमार सिंह, एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान सुधीर कुमार सिंह, ई त्रिलोकी नाथ सिंह, रामशकल सिंह, बिमल पटेल, संतोष कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मदन चौहान, तेजनारायण पटेल, कुल्हन पटेल, सुबाष पटेल, गीता चौहान, सद्नचौहान, पोल्हन पूर्व प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed