फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DM and CDO inspected MNREGA work

डीएम व सीडीओ ने किया मनरेगा कार्य का निरीक्षण

Sun, 31 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
DM and CDO inspected MNREGA work
जिगना/ पटेहरा। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने विकास खंड छानबे व पटेहरा के ग्राम पंचायत गोपाल पुर विजयपुर व कामापुर कला तथा पटेहरा में कन्हईपुर में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने तालाब की तली की सफाई, नाला सफाई आदि का निरीक्षण करते हुए मजदूरों को फल व मास्क देने के पश्चात मजदूरों से मजदूरी आदि समय से मिलने की जानकारी भी लिया। मजदूरों ने पिछले सप्ताह की मजदूरी मिलने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में जो भी काम मनरेगा से चल रहे हैं। वे जन उपयोगी व जल संरक्षण के लिए हो रहा हैं और प्रवासी सहित श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो प्रवासी हैं उन्हें चिन्हित किया जा रहा है कि उन्हें कौन से काम पर लगाया जाय। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को काम की कोई कमी नहीं है। उपायुक्त मनरेगा मो. नफीस प्रभारी खंड विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण मिश्र, उत्तम सिंह, हरिश्चंद्र, विजय बिंद, मनोज कुमार, सौम्या सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन

पटेहरा, डीएम ने विकास खंड पटेहरा कला के ग्राम सभा कंहईपुर में गुलरिअहवा तालाब का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी को तालाब के भीटा पर बोल्डर की पिचिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि अगर पिचिंग नहीं हुई तो तालाब के भीटा की मिट्टी बरसात में बहकर समतल हो जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने काम कर रहे मजदूरों को मास्क व मिठाई का डिब्बा भी वितरित किया। तालाब को चार भागों में बांटने पर खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र ने बताया कि तालाब बड़ा है और चार भागों में इसलिए बांटा गया है कि एक तालाब में ही चार तालाब बन गए। जिसका फायदा होगा जैसे एक में मत्स्य पालन दूसरे में पशुओं को पीने हेतु पानी व तीसरे और चौथे भाग के पानी से किसान खेतों की सिंचाई का काम कर सकते हैं तालाब को चार खंडों में बांटने से पानी स्टोरेज की क्षमता भी बढ़ेगी। इस मौके पर सीडीओ अविनाश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed