{"_id":"64f387baf89dbce9350a73c6","slug":"divya-mittal-dominated-social-media-some-were-sad-with-the-transfer-and-some-gave-good-wishes-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-4926-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सोशल मीडिया पर छाई रहीं दिव्या मित्तल, तबादले से कोई दुखी तो किसी ने दी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सोशल मीडिया पर छाई रहीं दिव्या मित्तल, तबादले से कोई दुखी तो किसी ने दी शुभकामनाएं
विज्ञापन
डीएम आवास से लेकर सोशल मीडिया के सभी प्लेटफामों पर निवर्तमान डीएम दिव्या मित्तल छाई रहीं। सुबह से ही डीएम आवास पर जिले के कोने-काेने से लोग उनसे मिलने और शुभकामनाएं देने पहुंचे।
दिव्या मित्तल ने ट्वीट कर लिखा कि आज घर से सामान बांधते हुए हाथ और मन दोनों बहुत भारी है। सरकारी नौकरी में आना-जाना तो चलता ही रहता है परंतु मिर्जापुर ने जितना प्रेम मुझे दिया है उसको मैं जीवन पर्यंत नहीं भूल पाऊंगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार सोशल मीडिया पर भी उनके जाने पर लोग दुख जताते, शुभकामना देते दिखे। इस दौरान सोशल मीडिया पर विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ी तस्वीर भी लोगों ने शेयर की। इस दौरान कई संस्था, पार्टी के लोग भी उनसे मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम का तबादला रद्द करने की सपा ने उठाई आवाज
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का तबादला रद्द करने व अयोध्या में पैसेंजर ट्रेन में महिला हेड कांस्टेबल के दुराचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल विकास के लिए उम्मीद की एक किरण थीं। जिले के विकास में उनका बड़ा योगदान रहा है। लहुरियादह में गांव वासियों को नल का पानी पहुंचाकर पुनीत कार्य किया है। उनके स्थानांतरण से आमजन मानस को ठेस लगी है। सत्ता पक्ष के सह पर इनका तबादला हुआ है। इसे रद्द किया जाए। महिला सभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने कहा कि अयोध्या में पैसेजर ट्रेन में महिला कांस्टेबल के साथ दुराचार कर उसकी हत्या की गई। दुराचारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, अन्यथा समाजवादी महिला सभा चुप नहीं बैठेगी। मांग पत्र सौंपने वालो में पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल, आरिफ खान, परवीन, वन्दना गुप्ता, धर्मेन्द्र मौर्या, गुड़िया, रामजी यादव, गोलू मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, राममिलन यादव, अनीस खान, अमरेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
दिव्या मित्तल का ट्वीट
आज घर से सामान बांधते हुए हाथ और मन दोनों बहुत भारी है। सरकारी नौकरी में आना-जाना तो चलता ही रहता है परंतु मिर्जापुर ने जितना प्रेम मुझे दिया है उसको मैं जीवन पर्यंत नहीं भूल पाऊंगी। माता का मंदिर, गंगा जी का सानिध्य मुझे दुनिया में और कहां मिलेंगे। साक्षात शक्ति का निवास है जनपद में ऐसा मेरा मानना है। आप सभी का मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं। मेरा नंबर बहुत अधिक कॉल एवं मैसेज आने की वजह से नेटवर्क जाम है। आप सभी से निवेदन है कि कृपया मैसेज भेज दें और मैं सभी को जवाब देने का पूरा प्रयत्न करूंगी।