{"_id":"624ddefa61985454c779c248","slug":"district-magistrate-inspected-wheat-purchase-center-mirzapur-news-vns64685034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने गेहू क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने गेहू क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को गैपुरा के भटेवरा गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया।
केन्द्र प्रभारी शालिनी ने डीएम को बताया कि केंद्र पर अब तक 72 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बुधवार को दो किसानों से 130 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
जिलाधिकारी ने दोनों किसानों कृषक अनिल कुमार सिंह एवं गोविन्द सिंह से वार्ता भी की। दोनों ने बताया कि वजन कराने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। जिलाधिकारी ने वजन कर रखे गए गेहूं के बोरे को पुन: अपने सामने वजन मशीन पर रखवाकर वजन कर देखा। गोदाम में रखे बोरा का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही नम्बर लगाकर किसानों से खरीद की जाए। कहा कि गेहूं तौल के समय कृषक अपना दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित गेहूॅ का समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल है।