{"_id":"584afdcb4f1c1b243444a5d8","slug":"distributed-contribution-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"625 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र का वितरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
625 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र का वितरण
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 10 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
एएस जुबली इंटर काॅलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार समाज के प्रत्येक क्षेत्र व सभी वर्गों के लिए काम कर रही है तथा वह उ.प्र. को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में निरंतर प्रगति पथ पर है। ये बातें नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित शादी अनुदान योजना एवं समाजवादी पेंशन योजनांतर्गत पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने कही।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया ने समाजवादी पेंशन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना के तहत 625 लाभार्थियों को परिचय पत्र व स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति जो गरीब व बेसहारा हैं, उनके लिए कई लाभप्रद योजनाएं संचालित कर तथा उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने आए हुए लाभार्थियों से कहा कि जिस लाभार्थी को जिस योजना का लाभ मिल रहा है, उसका सदुपयोग करें।
सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि योजनाओं को अधिकारी पूरी निष्ठा व लगन के साथ धरातल पर लाने का प्रयास करें ताकि पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ मिल सके। कहा कि इस योजना के सफलतापुर्वक पालन से लोगोंं को लाभ मिलेगा। जिससे गरीब तबके के लोगों कों काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शादी अनुदान से गरीबों को अपनी बेटियों की शादी के लिए लाभ मिलेगा। कार्यक्रम को छानबे विधायक भाईलाल कोल ने भी संबोधित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि जिले में चालू वित्तीय वर्ष में समाजवादी पेंशन के 1,17014 लाभार्थियों को पेंशन प्रदान किया जा रहा है, जिनके खाते में निर्धारित धनराशि भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बताया कि सभी लाभार्थियों को 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की दर से शादी अनुदान की धनराशि सभी के खाते में भेज दिया गया है। इस दौरान सीडीओ अमित कुमार सिंह, एसडीएम सदर जीसी राम, पूर्व ब्लाक प्रमुख सिटी, जिला अल्प संख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल, सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी दीपा शुक्ला, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे, अरविंद श्रीवास्तव, प्रभाकर पटेल सहित कई अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।