{"_id":"583739734f1c1b8e4d13b48e","slug":"dispute-between-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू बरकछा के छात्रों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू बरकछा के छात्रों में मारपीट, चार घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 25 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में गुरुवार को शिवालिक व अरावती हास्टल के छात्रों के बीच मोबाइल पर वॉलीबाल टकराने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार छात्र घायल हो गए। मारपीट की घटना से परिसर में हड़कंप मच गया। छात्रों की सूचना पर पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने देहात कोतवाल व बरकछा चौकी इंचार्ज तथा एक प्लाटून पीएसी को मौके पर भेजकर मामले को शांत कराया।
बता दें कि राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में अरावली हास्टल के कुछ छात्र गुरुवार की शाम शिवालिक हॉस्टल के सामने अपने मोबाइल में वाईफाई चला रहे थे। इसी स्थान के थोड़ी दूर पर शिवालिक हॉस्टल के एमटीएम के छात्र वॉलीबाल खेल रहे थे। खेल खेल में वॉलीबाल वाईफाई चल रहे छात्रों के मोबाइल से टकरा गया। जिससे उनका मोबाइल गिर पड़ा।
इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। छात्र गुटों के बीच मारपीट होने की खबर लगते ही दोनो हॉस्टल के छात्र इकट्ठा हो गए और अपने अपने पक्ष की ओर से मारपीट करने लगे। छात्र गुटों में हुई मारपीट से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ते देख छात्रों ने तत्काल पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी को सूचना दी। जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर संजय सिंह, देहात कोतवाल व बरकछा चौकी इंचार्ज राजेश यादव को मौके पर भेजा। इसके अलावा एक प्लाटून पीएसी भी भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने मामले को शांत कराया।