फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dinesh used to do land work while staying in Varanasi.

Mirzapur News: वाराणसी में ही रहकर जमीन का काम करता था दिनेश

Wed, 14 Jun 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dinesh used to do land work while staying in Varanasi.
सीखड़। क्षेत्र के प्रेमापुर निवासी दिनेश कुमार की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। गांव में परिजन और पास-पड़ोस के लोग देर शाम तक शव आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दिनेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके सबसे छोटे भाई विनय की तीन वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। दूसरे नंबर का भाई चिंटू सिंह मिर्जापुर में रहता है उसका लालगंज में ट्रैक्टर की एजेंसी है। गांव में उसके अवकाश प्राप्त अध्यापक पिता बालकृष्ण शर्मा, माता और सबसे छोटे भाई विनय की पत्नी रहती हैं। दिनेश वाराणसी में पत्नी संजू और पुत्र हरिओम के साथ रहता था। वहीं रहकर पुत्र को पढ़ाता था। साथ ही जमीन का कारोबार करता था। सुबह उसकी मौत की घटना की जानकारी होने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। पट्टीदारों ने बताया कि दिनेश की जमीन को उसके ससुर ने 32 लाख में बेचवाया था। पैसा उनके पास था। भाई की मौत होने पर 15 लाख रुपये मिले थे। बकाए पैसे को लेकर ही विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed