फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   DIG inspected polling stations

Mirzapur News: डीआईजी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Sun, 16 Apr 2023 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
DIG inspected polling stations
मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने छानबे विधानसभा उपचुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लालगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बामी व प्राथमिक विद्यालय बरौधा, ड्रमंडगंज थाने के प्राथमिक विद्यालय ड्रमंडगंज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ड्रमंडगंज तथा लिया थाने के प्राथमिक विद्यालय हलिया का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विभिन्न स्तरों पर समस्या उत्पन्न करने वाले अपराधियों, असामाजिक तत्वों व शरारती तत्वों के बारे में जानकारी ली। साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर संबंधित अधिकारी भ्रमण करें और अगर किसी भी प्रकार की समस्या मिले तो तत्काल अवगत कराएं। मतदान केंद्रों, बूथों पर मानक के अनुरूप बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों का विवरण प्राप्त कर पारदर्शी, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती का प्रबंध करने का निर्देश भी दिया। इसके बाद डीआईजी ने हलिया थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान संपूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को थाने में आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed