फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Diarrhea spreading in children, take care

बच्चों में फैल रहा डायरिया, रखें ख्याल

Wed, 13 Apr 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spreading in children, take care
मिर्जापुर। गर्मी का मौसम बढ़ने से बच्चों में डायरियां के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंडलीय अस्पताल के बच्चा वार्ड में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरुरत है। मंडलीय अस्पताल के बच्चा वार्ड में एक अप्रैल से अब तक 112 बच्चे भर्ती हुए है। इसमें 100 बच्चे सिर्फ डायरिया की चपेट में आए है। सोमवार से मंगलवार की शाम तक 18 बच्चे डायरिया की बीमारी में भर्ती हुए है। मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. देवराज यादव ने बताय कि गर्मी मौसम में बच्चों में नवजात शिशुओं से लेकर पांच वर्ष तक बच्चों को डायरिया का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। दूध पीते ही बच्चे दस्त कर देते हैं। पेट में गुड़गुड़ाहट रहती है। टायलेट की जगह में लाली आ जाती है। उन्होंने सलाह दिया कि बच्चों को जंक फूड से बचाएं। बाहर की कोई भी खाने-पीने की चीज न दें। ज्यादा से ज्यादा घर का पका हुआ भोजन खिलाएं। छह माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का दूध दें। इसके ऊपर के बच्चों को ठोस आहार अच्छी तरह से मेस करके दें। उन्हें दाल का पानी, चावल, साबूदाने की खीर, खिचड़ी और दलिया भी थोड़ा-थोड़ी खिलाएं। ऐसे बच्चों को सिर्फ दूध पर ही आश्रित न करें। पका हुआ केला दूध में अच्छी तरह से मेस करके खिलाएं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। डायरिया हो जाए तो इस बात का सबसे पहले ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न हो पाए। समय-समय पर ओआरएस घोल पीते रहें। बच्चों को डायरिया से बचाव के लिए रोटावायरस का टीका जरुर लगावाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed