फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dhirendra Singh elected president

धीरेंद्र सिंह चुने गए अध्यक्ष

Sun, 20 Dec 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 20 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra Singh elected president
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन 2016 के अध्यक्ष व सचिव के लिए हुए चुनाव में धीरेंद्र कुुमार सिंह ने कांटे की टक्कर में गंगा प्रसाद यादव को 43 मतों से मात  दी और अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हुए।
विज्ञापन


वहीं सरदार जगजीत सिंह हरिलाल बिंद को 238 मतों से हराते हुए सचिव पद के लिए चुने गए। युवा अध्यक्ष एवं सचिव के जीत की खबर लगते ही अधिवक्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2016 के चुुनाव के दौरान युवा अधिवक्ताओं  का जोश उभर कर सामने आया। मतदान के दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। उनमें एक युुवा प्रत्याशी को चुनने की ललक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका नतीजा रहा कि अध्यक्ष और सचिव की कुर्सी पर काफी दिनों बाद युवा चुने गए। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में कुल 2017 मतदाता है। इस बार के चुनाव में 1800 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि 217 मतदाता वोट देने नहीं पहुंचे।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। जिसके बाद मतगणना की गिनती शुरू हुई। करीब एक घंटे की मतगणना के बाद गंगा प्रसाद यादव को 871 मत तथा धीरेंद्र कुमार सिंह को 914 मत प्राप्त हुआ जबकि 15 मत अवैध पाए गए।

इस तरह धीरेंद्र कुमार सिंह  को 43 मतों से विजयी घोषित किया गया। इसी तरह सचिव पद पर चुनाव लड़े हरिलाल बिंद को 771 मत प्राप्त हुआ जबकि सरदार जगजीत सिंह को 1009 मत प्राप्त हुआ।


वहीं बीस मत अवैध पाया गया। इस प्रकार सरदार जगजीत सिंह को 238 मतों से विजयी घोषित किया गया। धीरेंद्र कुमार एवं सरदार जगजीत सिंह के जीत की जानकारी होते ही समर्थक खुशी से उछल पड़े और एक-दूसरे को बधाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed