फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotion: The name of Ram resonated at the Singheshwar Mahadev Temple.

भक्ति : सिंहेश्वर महादेव मंदिर में गूंजा रामनाम

Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotion: The name of Ram resonated at the Singheshwar Mahadev Temple.
परवाराजधर ​स्थित ​शिंहेश्वर महादेव मंदिर पर रामनाम कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु।-सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के परवा राजधर गांव स्थित सिंहेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन के बाद रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजक घनश्याम ओझा ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से यह धार्मिक आयोजन पिछले छह वर्षों से लगातार किया जा रहा है। मंदिर परिसर में मानस पाठ के दौरान रामनाम और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

करीब एक दशक पहले यहां भगवान शिव की छोटी देवस्थली थी, जिसे क्षेत्रवासियों के सहयोग से भव्य शिवालय का स्वरूप दिया गया। 30 अगस्त 2020 को वैदिक विधि-विधान से भगवान शिव समेत अन्य विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। तभी से हर वर्ष 30 अगस्त को अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ और 31 अगस्त को भंडारे की परंपरा चली आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में भगवान दास, पंकज कुमार, आनंद कुमार, विजय शंकर, भोलेनाथ, नन्हकुल्ली, दधिबल और राजेश कुमार यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed