फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees reached the court of Maa Vindhyavasini on Achala Saptami

Mirzapur News: अचला सप्तमी पर मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Mon, 26 Jan 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees reached the court of Maa Vindhyavasini on Achala Saptami
विंध्याचल। माघ मास शुक्ल पक्ष अचला सप्तमी तिथि पर रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु जगत जननी आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप का दर्शन कर भाव विभोर रहे। प्रयागराज में कुंभ स्नान कर माता दरबार पहुंचे श्रद्धालुओं के चलते समूचा विंध्य दरबार देवी भक्तों से पटा गया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर वैरिकेडिंग कर छोटे-बड़े वाहनों को सुरक्षाकर्मियों ने पहले ही रोक दिया। अचला सप्तमी की पूर्व संध्या पर आस्थाधाम के कई होटल और धर्मशाला श्रद्धालुओं से पटे रहे। रविवार की भोर में विभिन्न गंगाघाट पहुंचे देवी भक्त पक्काघाट, दीवान घाट, अखाड़ा घाट पर स्नान करने के बाद माला-फूल, नारियल-चुनरी, प्रसाद लेकर सीधे मंदिर पहुंचे। मंगला आरती से पहले ही गर्भगृह की तरफ जाने वाले गलियों में कतारबद्ध हो गए। घंटा, घड़ियाल, शंख और माता के जयकारे के बीच शृंगार व आरती के मंदिर का कपाट खुलते ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक के पाने के लिए हर कोई बेताब हो उठा। किसी ने झांकी तो कोई गर्भगृह में मां पहुंचकर मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाकर भाव विभोर रहा। इस दौरान पूरा विंध्य दरबार माता के जयकारे से गुंजायमान हो रहा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पटेगरा नाला, बरतर तिराहा, रेहड़ा चुंगी के समीप बैरिकेडिंग कर छोटे-बड़े- वाहनों को सुरक्षाकर्मियों की तरफ से रोक दिया जा रहा था। भीड़ को देखते हुए सड़क से लेकर मंदिर तक सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed