फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees of Vindhyasini temple

विंध्यवासिनी दरबार में उमड़े भक्त

Thu, 14 Dec 2017 12:13 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 14 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees of Vindhyasini temple
महानवमी को देवी धाम में दर्शन-पूजन को तांता - फोटो : अमर उजाला
 पौष माह की एकादशी पर बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्थावान मां के दर्शन के लिए झांकी व गर्भ गृह में कतारबद्ध खड़े रहे। भोर में मंगला आरती के पश्चात शीश नवाने का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही।  मां को हलवा व पूरी का भोग लगाया गया।  घाटों पर गंगा स्नान करने वालों की भी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं का पूजन किया। भोर से ही गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गंगा स्नान के बाद भक्त माला-फूल, नारियल चुनरी एवं घी के दीप आदि लेकर मां का जयकारा लगाते दर्शन को चल दिए। मंगला आरती के बाद दर्शन के लिए कपाट खुलते ही मां के भक्तों ने जोरदार जयकारा लगाया। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। दूर दराज से आई महिला भक्तों ने देवी गीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर धाम के सभी रास्ते देवी भक्तों से पटे रहे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के पश्चात श्रद्धालुओं ने मां काली, अष्टभुजा देवी एवं रामगया घाट स्थित मां तारा देवी के दर्शन पूजन किए। अन्य जनपदों से आए पुरुष, महिलाओं व बच्चों ने प्रसाद के रूप में सामानों की खरीदारी की। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य एवं पुलिस प्रशासन जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed