{"_id":"636aa7edc24da009d977fb8a","slug":"devotees-gathered-at-the-ghats-to-watch-the-festival-of-lights-mirzapur-news-vns682711348","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपोत्सव देखने के लिए घाटों पर जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपोत्सव देखने के लिए घाटों पर जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रहण काल समाप्त होते ही मंगलवार को कचहरीघाट सहित अन्य गंगाघाट दीपों से जगमग उठे। गंगा सेवा समिति की ओर से पांच हजार दीप जलाए गए।
कचहरीघाट पर दीपोत्सव से पूर्व गंगा सेवा समिति की ओर से मां गंगा की आरती व पूजन किया गया। दीपोत्सव का नजारा देखने के लिए घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु जुुटे रहे। इस दौरान मां गंगा की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान पप्पू श्रीवास्तव, शिव उपाध्याय, संतोष सेठ, अशोक , बिहारी, रामचंद्र सोनकर, मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
उधर, मंगलवार को चुनार सहित अन्य क्षेत्रों में गंगाघाट व विभिन्न मंदिर दीपों से सजाए गए। गंगा घाट पर काफी संख्या में लोग पहुंचे। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
नयनागढ़ महोत्सव समिति व चुनार क्लब की ओर से उत्तरामुखी गंगातट व किला घाट पर देव दीपावली का आयोजन किया गया। गंगाघाट पर दीपदान करने के लिए भारी संख्या में नगर वासी व आसपास के ग्रामीण पहुंचे। महोत्सव समिति सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा 51000 दीपदान किए गए। गंगा के किनारे शृंखलाबद्ध दूर तक दिखाई दे रहे दीप अद्भुत छठा बिखेर रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो जैसे सभी दीप देवताओं के स्वागत के लिए आतुर हों।
विज्ञापन
दीपदान से पूर्व महोत्सव समिति की ओर से स्टेशन रोड से मां गंगा की शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा दरगाह शरीफ, भरपुर, कोतवाली मार्ग, सराफा बाजार, चौक बाजार, गोला बाजार से होते हुए बालूघाट गंगातट पर पहुंची। जहां मां गंगा की आरती के बाद भव्य दीपदान का कार्यक्रम शुरू हुआ। शोभायात्रा में भजन कीर्तन व प्रयागराज के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण, शिव तांडव, कृष्ण सुदामा की भव्य झांकी दिखाई गई।
कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में महोत्सव समिति के इं. सभाजीत सिंह, दिनेश सिंह पटेल, अखिलेश सिंह, अफसर अली, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, रामदुलार प्रजापति, राजू गुप्ता व चुनार क्लब के इं. सर्वेश सिंह, वीर सिंह पटेल, पुलकित सिंघल, सुरेश प्रजापति, अभिषेक वर्मा, ऋतुराज विश्वकर्मा, प्रदीप जायसवाल आदि सहयोग में लगे रहे।
उधर, सीखड़ क्षेत्र में बावन जी घाट पर दीपदान व मां गंगा की आरती की गई। इस अवसर पर बावन जी घाट को 5100 दीपों से सजाया गया। इस दौरान अजित पांडेय, मुकेश पांडेय, सौरभ, अखिलेश तिवारी, चंद्रमौली, धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे। जमालपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठना में राम-जानकी एवं शिव मंदिर परिसर में 11 हजार, एक सौ ग्यारह दीप जलाए गए। रातभर कीर्तन-भजन का दौर चलता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान गंगाराम पटेल ने रामजानकी मूर्ति पर माल्यार्पण और गायक कलाकारों को अंगवस्त्र और पुष्पहार भेंटकर किया। जयप्रकाश सिंह, लोकनाथ सिंह, जय सिंह, राजबली, मंगल सिंह, सुरेश सिंह, राजू सिंह राणा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।