फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Development work will be done in the block area with 27.44 crores

Mirzapur News: 27.44 करोड़ से कराए जाएंगे ब्लॉक क्षेत्र में विकास कार्य

Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the block area with 27.44 crores
पटेहरा। विकास खंड सभागार में ब्लाॅक प्रमुख गरिमा कोल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में 27 करोड़ 44 लाख 94 हजार रुपये का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसमें वित्तीय 2023-24 में मनरेगा के तहत 25 करोड़ 16 लाख 94 हजार रुपये से कार्य कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी बीडीओ रमाकांत ने पूर्व में पास बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 143 कार्यों की तुलना में 54 क्षेत्र पंचायत की तरफ से प्रस्तावित किए गए थे। इनमें से केवल दो कार्य बचे रह गए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए मनरेगा के तहत 25 करोड़ 16 लाख 94 हजार रुपये से कार्य करने का प्रस्ताव है। इसमें 20 करोड़ 18 लाख 18 हजार रुपये खर्च कर 50 ग्राम पंचायतों में कार्य कराए जाएंगे। इससे कुल 1277501 मानव दिवस सृजित होंगे। इसी तरह पंचम राज वित्त के 110 लाख रुपये व पंद्रहवें केंद्रीय वित्त के 110 लाख रुपये से भी विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। एडीओ पंचायत श्रीकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि ब्लाॅक में कुल 2647 हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से 105 रिबोर हुए हैं। उन्होंने बताया कि 1084 शौचालयों के निर्माण की योजना है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले मेरा गांव मेरा गौरव कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक कुमार, सहजाद ने ग्राम पंचायतों में व्याप्त समस्याओं की जानकारी दी। इसे रजिस्टर में दर्ज किया गया। बैठक में बीडीओ रमाकांत, प्रमुख प्रतिनिधि जगप्रकाश कोल, उदय सिंह पटेल, विंध्यवासिनी पाठक, पंजाबी कोल, विभा तिवारी, अखिलेश्वर पांडेय, पवन कुमार, महेंद्र कुमार, फौजदार मौर्य, विजय कुमार, रामनरेश रामकिशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed