मिर्जापुर: सो रही भाभी के ऊपर डीजल डालकर देवर ने लगा दी आग, ट्रामा सेंटर रेफर
लालगंज थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि महिला के पुत्र ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर समसदिया गांव में बुधवार की रात दो बजे देवर ने घर में सो रही भाभी पर डीजल डालकर आग लगा दिया। आग लगने पर महिला घर के बाहर भागी। उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों ने किसी तरह से आग बुझाया। परिजन झुलसी महिला को उपचार के लिए पीएचसी ले गए।
जहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। क्षेत्र निवासी पीड़िता रमवंती देवी (48) पति दीनानाथ का आरोप है कि उसके देवर की पुत्री कहीं चली गई है। देवर उसके पति दीनानाथ पर भगाने में सहयोग करने का आरोप लगाया। संतनगर चौकी पर आरोप लगाते हुए सूचना दिया।
तो पुलिस उसके पति को पकड़कर ले गई। पूछताछ के बाद छोड़ दिया। प्रतिदिन की तरह तरह वह नौ बजे खाना खाकर अपने चक्की वाले मकान में सोने चली गई। जहां पर उसका देवर अपने पुत्र, पत्नी और साले के साथ पहुंच कर उसके ऊपर डीजल छिड़ककर आग लगा दिया।
आग लगाने के बाद सभी लोग भाग गए। महिला की चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी पहुंचे और उसे उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर उसे उपचार के लिए ट्रामा सेटर रेफर कर दिया गया। महिला के पुत्र अनिल ने चार लोगों के खिलाफ लालगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। लालगंज थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि महिला के पुत्र ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।