फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Details of the toilet is not online

शौचालय का विवरण नहीं किया आॅनलाइन

Sat, 20 Aug 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 20 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Details of the toilet is not online
d - फोटो : getty images
 शौचालयों का विवरण ऑनलाइन कराने में लापरवाही पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने कड़ी रुख अख्तियार किया है। इस मामले में सुस्ती बरतने वाले सात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल टिप्पणी दी गई है। साथ ही उनको सुस्ती बरकरार रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।  
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने का अभियान चल रहा है। इसके तहत तेजी से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय निर्माण में पारदर्शिता लाने के लिए निर्माण से पूर्व पूर्व एडीओ पंचायत को स्वीकृत शौचालय का विवरण ऑनलाइन फीड कराना है। शौचालय तैयार होने के बाद फोटो भी अपलोड करनी है। मगर ज्यादातर एडीओ पंचायत इस काम में तत्परता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते कार्य धीमी गति से हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह के बार-बार कहने के बाद भी कुछ एडीओ पंचायत ने रुचि नहीं दिखाई तो प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। दिशा-निर्देशों की अनदेखी करके इस काम में रुचि न लेने वाले एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव नरायनपुर, राम सागर सीखड़, गोपाल सिंह सिटी, दुर्गा प्रसाद हलिया, विनोद कुमार मझवां, विनोद मौर्य जमालपुर और नंदलाल पटेहरा के डीपीआरओ ने प्रतिकूल टिप्पणी दी है। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी एडीओ पंचायत शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार शौचालय विवरण और निर्माण के बाद फोटो अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed