फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deposit-withdrawal will stop if Aadhaar and PAN card are not linked

Mirzapur News: आधार व पैन कार्ड न जुड़ने पर बंद होगी जमा-निकासी

Mon, 09 Jan 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Deposit-withdrawal will stop if Aadhaar and PAN card are not linked
डाकघर के बचत बैंक के खाताधारकों से कहा गया है कि वे 31 मार्च तक अपने खाते को आधार कार्ड व पैन नंबर से जुड़वाएं। अन्यथा एक अप्रैल से उनके खाते से जमा व निकासी की सुविधा बंद हो जाएगी।
विज्ञापन

डाकघर के मिर्जापुर डिवीजन का दायरा सोनभद्र तक है। अब सोनभद्र को भी नया डिवीजन बनाने की तैयारी की जा रही है। जिले के डाकघरों में लगभग साढ़े तीन लाख खाताधारक बचत बैंक के माध्यम से धन की जमा व निकासी करते हैं। अकेले प्रधान डाकघर व नगर के डाकघरों से डेढ़ लाख से अधिक खातों का संचालन होता है।
विज्ञापन

अल्प बचत के लिए लोगों को डाकघर का बचत बैंक सबसे आसान प्रतीत होता है। इसका एक कारण यह है कि डाकघर की सुविधा जिले के कोने-कोने में है। अब तो डाकिया के माध्यम से भी बचत बैंक से लेनदेन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं सबको देखते हुए जमा व निकासी की सुविधा को और भी विश्वसनीय बनाने के लिए अब इसको आधार व पैन नंबर से जोड़ा जा रहा है। ताकि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में खाताधारक या लेनदेन करने वाले की पहचान की जा सके और खाताधारकों का धन पूरी तरह से सुरक्षित रह सके।
प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर मो. शाहिद ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत खातों को आधार व पैन से जोड़ दिया गया है। खाताधारक स्वयं आकर यह कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनका खाता अभी आधार व पैन कार्ड से न जुड़ा हो, वे अविलंब जोड़वा लें।

डाक विभाग मिर्जापुर डिवीजन में तीन नए सब डिवीजन खोलेगा। इनको लेकर अब मिर्जापुर डिवीजन में छह सब डिवीजन हो जाएंगे। इससे विभाग का प्रसार होगा। अभी तक राबर्ट्सगंज, वेस्ट एवं चुनार सब डिवीजन थे। इसके अतिरिक्त अब सोनभद्र के अनपरा, दुद्धी एवं मिर्जापुर के लालगंज में सब डिवीजन खुलेगा। इसको लेकर छह सब डिवीजन हो जाएंगे। इनमें 208 नए शाखा डाकघर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed