फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deployment of women constable in Mahila Hospital Police Station after five years, 161 transferred

Mirzapur News: महिला अस्पताल पुलिस चौकी में पांच साल बाद महिला आरक्षी की तैनाती, 161 का स्थानांतरण

Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Deployment of women constable in Mahila Hospital Police Station after five years, 161 transferred
मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने 161 आरक्षी व मुख्य आरक्षी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ ही महिला अस्पताल पुलिस चौकी में दो महिला मुख्य आरक्षी की तैनाती की है। तीन दिन पहले महिला पुलिस चौकी में सिपाहियों द्वारा शराब पीने के मामले में निलंबन की कार्रवाई हुई थी।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बने महिला अस्पताल चौकी में पांच साल से चौकी प्रभारी की तैनाती नहीं थी। मंडलीय अस्पताल चौकी के सिपाही महिला अस्पताल चौकी को आशियाना बना लिए थे। जहां तीन दिन पहले दिन में एक सिपाही शराब पी रहा था। मामले में एसएसपी ने शराब पीने वाले आरक्षी को निलंबित कर दिया था। साथ ही महिला पुलिसकर्मी के तैनाती की बात कही थी। अभी महिला उपनिरीक्षक न होने से प्रभारी की तैनाती नहीं हुई है। दो महिला मुख्य आरक्षी की तैनाती की गई है। इसमें परिवार परामर्श केंद्र में तैनात महिला मुख्य आरक्षी ममता तिवारी व पुलिस लाइन से राधा देवी को महिला अस्पताल चौकी में तैनात किया गया है। विंध्याचल में मारपीट के मामले में निलंबित किए जाने से विंध्यधाम सुरक्षा चौकी पर रिक्त चल रहे स्थान पर 18 मुख्य आरक्षी और आरक्षी की तैनाती की गई है। कछवां, ड्रमंडगंज, देहात, चुनार, चील्ह, पड़री, शहर कोतवली, जमालपुर, राजगढ़ , चुनार, अदलहाट, साइबर थाना, फिल्ड यूनिट, मीडिया सेल, यातायात शाखा, परिवहन शाखा में 161 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि बंद चल रहे महिला अस्पताल पुलिस चौकी पर दो मुख्य आरक्षी की तैनाती की गई है। वहीं अन्य पुलिसकर्मियाें के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed