फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration will be held today at Tehsil headquarters regarding rigging

धांधली को लेकर तहसील मुख्यालय पर आज होगा प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration will be held today at Tehsil headquarters regarding rigging
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 जुलाई को समाजवादी पार्टी सदर, लालगंज, चुनार व मडि़हान तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी। जिसके चलते बुधवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष जगह-जगह बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तैयार की। पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं व नेताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने आरोप लगाया कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने धांधली की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर तहसील मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित 14 सूत्रीय मांगे किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, किसानों के गन्ने का भुगतान, काला कृषि कानून, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद, बीज, कृषि यंत्र, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध, सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे, संगठित अपराध, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भ्रष्टाचार, कोरोना में मृतकों के परिजनों को मुआवजा आदि मांगे शामिल हैं। बैठक में पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहर लाल मौर्या, अभय यादव, राज मिश्रा, श्याम मोहन यादव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, रमाशंकर कोल, विशाल यादव, अतीक खां, दीपक दूबे, अंकित दूबे, इलियास खां, घनश्याम साहू, आशुतोष मिश्रा, उपेंद्र तिवारी, दीपक मौर्या, गौरव केशरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed