फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration of farmers to release water of Bansagar

Mirzapur News: बाणसागर का पानी छोड़ने के लिए किसानों का प्रदर्शन

Sun, 11 Feb 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers to release water of Bansagar
पटेहरा। बाणसागर नहर से लिफ्ट द्वारा अपर खजुरी नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर किसानों ने शनिवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि दो साल से अपर खजुरी बांध पानी विहीन चल रहा है। धनावल ग्राम प्रधान विपिन बिंद ने कहा कि बाणसागर नहर से लिफ्ट होने पर गेरुआ तक छह किलोमीटर बहुती, बेलहरा, बनवारीपुर, तिवारीपुर, परमापुर, अटारी, पुरानीपुर, धनावल, हिनौतिस्वरूपुर, हरदी खुर्द, धनावल द्वितीय, फुलियारी, गोड़टुटवा, गेरुआ, तुरकहा, हरदी मिश्र, बीएचयू बरकछा, गुलालपुर आंशिक क्षेत्रों में दस हजार बीघे से अधिक क्षेत्र में सिंचाई आसानी से हो सकेगी। इस दौरान किसानों ने मांगों के संबंध में मंडलायुक्त को ज्ञापन देने का भी निर्णय लिया। प्रदर्शन में फौजदार मौर्य, लल्लू प्रसाद, बेचू बिंद, विनोद कुमार, राजाराम कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed