फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demolition and loot in the liquor shop

शराब की दूकान में तोड़फोड़ और लूट

Mon, 17 Apr 2017 12:11 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Mon, 17 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Demolition and loot in the liquor shop
दूकान में हंगामा करते लोग

विज्ञापन
बस्ती में दूकान खुलने के बाद शराबियों के उत्पात से तंग आकर ग्रामीण एक  पखवारे से बस्ती से दुकान हटाने का विरोध कर रहे थे। उनके विरोध के बावजूद शराब  की दुकान बन्द न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को जमकर तोड़फोड़ की। ठेकेदार व  सेल्समैन को भी पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा  कर  दुकान बंद कराया तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने कहा कि आबकारी बिभाग की  सलाह पर जगह का चयन होने तक दूकान खोलने की इजाजत नहीं दी जायेगी। उधर, सेल्समैन ने ग्रामीणों पर 50 हजार रुपये और 20 पेटी  शराब की लूटने का आरोप लगाया है। इस मामले में मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
 न्यायालय के आदेश है कि नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर स्थित शराब की दूकानों को बंद कर उससे पांच सौ मीटर दूर दूकान खोलने को कहा कहा गया है। हाइवे से बंद होने पर आबकारी विभाग ने मड़िहान क़स्बा में देशी शराब की दूकान को एक  अप्रैल से बनदेईया गांव की सोनकर बस्ती में खोला गया था। शराब की दूकान  खुलते ही शराबियों के उत्पात से ग्रामीण महिलाओं का जीना दूभर हो गया था।  विद्यालय के नजदीक होने से छात्र छात्राओं पर भी असर पड़ने लगा। जद में  विद्यालय आने से अध्यापक अभिभावक भी विरोध प्रकट कर रहे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों की  शह पर ठेकेदार सुनने को तैयार नहीं था। रविवार को जनता का आक्रोश बिगड़ा तो  अधिकारी भी मजबूर हुए। इमिलिया चौरासी की दुकान बस्ती में खोलने व  रजौहा में आधा दर्जन सरकारी व अर्ध सरकारी विद्यालय है। इन विद्यालयों में  लगभग तीन हजार छात्र छात्राए शिक्षा ग्रहण करने के लिए विभिन्न गांवों से  आते है। स्थानीय विरोध के बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं   नहीं रेंग रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed