{"_id":"c9a5ac27af724c9ebcee8096a5ebecae","slug":"demands-special-package-for-purvanchal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के लिए विशेष पैकेज की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के लिए विशेष पैकेज की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Mon, 15 Dec 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के आर्थिक पिछड़ेपन पर भी मंथन हुआ।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सांस्कृतिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से समृद्ध पूर्वी उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है। बनारस एजूकेशनल हब बना चुका है।
यहां चार-चार विश्वविद्यालय हैं मगर रोजगार के साधन न होने से पूर्वांचल में बेरोजगारों की फौज खड़ी है।
यहां के उद्योग-धंधे बीमार पड़े हैं। पूर्वांचल की कई चीनी मिलें बंद पड़ी हैं।
ऐसी स्थिति में इस कार्यसमिति से केंद्र सरकार को पूर्वांचल के लिए विशेष आर्थिक प्रोत्साहन की मांग वाला प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए।
जिससे कि इस इलाके का आर्थिक पिछड़ापन दूर हो सके और रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें।