फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for transfer of block headquarters, villagers demonstrated

ब्लाक मुख्यालय स्थानांतरित की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 08:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
Demand for transfer of block headquarters, villagers demonstrated
नरायनपुर। चुनार से ब्लाक मुख्यालय नरायनपुर को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को बैकुंठपुर स्थित धर्मशाला पर विजय प्रजापति के नेतृत्व में एकत्रित ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय को नारायणपुर ले जाने के समर्थन में नारेबाजी की। ग्रमीणों ने चेताया कि यदि समय रहते मांग पूरा नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर आन्दोलन करेंगे।
विज्ञापन

विजय प्रजापति ने कहा के नरायनपुर के अंतिम छोर पर बने ब्लाक मुख्यालय का औचित्य क्या है। ग्रामीणों को वहां तक पहुंचने में दिनभर का समय जाया करना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को मुश्किलें भी होती है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक नरायनपुर के नाम से बने ब्लाक को नरायनपुर में स्थापित कराने की मांग की गई है। प्रधानपति बैकुंठपुर दिलीप जायसवाल ने कहा ब्लाक मुख्यालय को स्थानांतरित कराने को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से बार-बार लिखित एवं मौखिक शिकायत के बावजूद नरायनपुर ब्लाक कार्यालय को चुनार नगर से संचालित किया जा रहा है। कमलेश सिंह ने कहा सुदूर स्थित ब्लाक के कारण ग्रामीणों को छोटे कार्य के लिए करीब 25 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में संतोष चौरसिया, दिलीप जायसवाल, कमलेश सिंह, बाबाराम, दीपक प्रजापति, विपिन कुमार ,बुद्धिराम, महेंद्र कुमार, अंजना, प्रतिमा देवी, रंजना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed