{"_id":"57ed64744f1c1bdc76574358","slug":"demand-for-state-government-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर्मी का दर्जा दे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य कर्मी का दर्जा दे सरकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्लॉक स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को धरना देकर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान सीडीपीओ मीना श्रीवास्तव और सुपरवाइजर का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन के दौरान कोई भी विभागीय कार्य न कराया जाए।
सावित्री मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तीन हजार के बजाय 18 हजार रुपये और सहायिकाओं को नौ हजार रुपये मानदेय दिया जाए। सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दे। आरती गिरि ने कहा कि हौसला पोषण योजना में प्रधानों द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है, जिससे योजना के क्रियान्वयन में परेशानी हो रही है। योजना के संचालन की पूरी जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाए।
रीता ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी बीएलओ, निर्वाचन आदि कार्यों में न लगाई जाए। गीता ने कहा कि मुख्य सेविका पद पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पदोन्नति और अन्य राज्यों की भांति मानदेय वृद्धि की जाए। इस दौरान आशा, विभू, निधि चौहान आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया। उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की अघवार में हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष सीमा राय ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। बैठक में वीपी मानुष, ओपी पांडेय, रमाशंकर शुक्ल, रमाशंकर शास्त्री, संजय कुमार, प्रेमकली पांडेय, कुसुमकली पांडेय आदि मौजूद रहे।