फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demand for gas removal from the soil of society warehouse

समाज की जमीन से गैस गोदाम हटाने की मांग

Thu, 26 Mar 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 26 Mar 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand for gas removal from the soil of society warehouse

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।       
 साहू समाज के लोगों ने साहू समाज की जमीन पर बनाए गए गैस गोदाम को हटाने की मांग की।   

  गैस गोदाम नहीं हटने से इंटर कालेज का निर्माण नहीं हो पा रहा है।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि अस्मिता गैस एजेंसी के मालिक द्वारा लोहंदी महावीर पर समाज की जमीन को गैस गोदाम बनाया गया था।

उन्होंने वर्ष 2013 में विद्यालय के लिए समाज की जमीन को खाली करने का आश्वासन दिया था। विगत दो अक्तूबर 2014 साहू समाज के तत्वावधान में साहू समाज की जमीन पर राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया द्वारा संत भामाशाह इंटर कालेज का शिलान्यास किया गया था।

शिलान्यास के दौरान भी एजेंसी मालिक द्वारा गोदाम खाली करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एजेंसी मालिक द्वारा         अभी तक गोदाम नहीं हटाया गया है।
विज्ञापन


जिससे इंटर कालेज का     निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है।

गया प्रसाद गुप्ता, विजेंद्र कुमार, आशीष गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, भोलानाथ साहू, अभिषेक साहू, मनोज गुप्ता, नसीम मिर्जा, उर्मिला, चंदा, मालती गुप्ता, बबीता पटवा, निर्मल दूबे आदि ने जिला         प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समाज की जमीन खाली   कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे समाज  की जमीन पर इंटर कालेज का निर्माण आरंभ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed