फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of young man

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Death of young man
लालगंज। क्षेत्र के दुबार चौकी अंतर्गत गंगासायर रोड पर स्थित गड़बड़ गांव नरहिया तालाब के पास बाइक सवार की हादसे में संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। सुबह शौच के लिए बाहर गए ग्रामीणों ने देखा कि एक बाइक सड़क पर गिरी है, और युवक खेत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने खेत से युवक को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गड़बड़ गांव निवासी 36 वर्षीय उदय चंद पुत्र मालाधारी छिलहवां चरखहां गांव में धान मिल पर मुंशी था। वह शनिवार की रात को बाइक से घर लौट रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाया था। रास्ते में नरहिया तलाब के पास वह बाइक से गिर गया। मार्ग के किनारे खेत में पानी भरा था। वह मार्ग से गिरने के बाद खेत में गिरा और पड़ा ही रह गया। सुबह ग्रामीणों ने युवक को खेत में पड़ा देखा तो ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को खेत से हटवाकर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। रात को घर वापस न आने पर परिजन परेशान चल रहे थे। युवक के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को तीन पुत्र और एक पुत्री है। युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed