फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of four friends riding bike Painful story of road accident in mirzapur

एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत: सड़क हादसे की दर्द भरी कहानी, एक झटके में छिन गई 4 परिवार की खुशियां

Thu, 08 Jun 2023 08:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Jun 2023 08:14 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के गोहिया गांव के समीप ईंट लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकराने से बाइक सवार चार किशोरों की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ। पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Death of four friends riding bike Painful story of road accident in mirzapur
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चार किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले के पटेहरा कला क्षेत्र के लिए गुरुवार की सुबह दर्दभरी रही। सूरज का ताप बढ़ने के साथ यह दर्द बढ़ता गया। हर आंख नम हो गई। एक बाइक पर सवार चार दोस्तों की मौत के बाद उठती चीत्कारों से हर कोई सहम सा गया। हर कोई उस घड़ी को कोस रहा था, जब चारों बच्चे शादी समारोह से बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया गांव के समीप ईंट लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराने से बाइक सवार चार किशोरों की मौत हो गई। अलसुबह करीब तीन बजे यह हादसा हुआ। पटेहरा कला गांव में तीन व रेक्सा खुर्द गांव में एक किशोर की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। एक साथ चार मौतों की खबर सुनकर मातम छा गया है।  
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने हादसे के लिए ट्रैक्टर चालक को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद भी सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिगना थाना क्षेत्र में सड़क किनारे वाहन खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर जीवा को गोली मारने वाले 25 साल के विजय की कहानी, सात साल पहले किशोरी को लेकर हुआ था फरार

मित्र की बहन की शादी में गए थे चारों किशोर

Death of four friends riding bike Painful story of road accident in mirzapur
किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

पटेहरा कला निवासी सुमेश (16) पुत्र रवि पाल, अंकित मिश्रा उर्फ राम (15) पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा, बहरछठ मौजा निवासी गणेश (17) पुत्र हरिहर यादव व रेक्सा खुर्द निवासी अर्पित पांडेय (16) पुत्र राधेश्याम पांडेय एक ही बाइक से मित्र की बहन की शादी में खनवर मझारी गांव गए थे। गुरुवार अलसुबह तीन बजे चारों मित्र एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। गोहिया गांव के पास ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पंचर होने के कारण खड़ी थी। वहां बाइक सवारों के बगल से एक बोलेरो तेजी से निकली। इससे अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई। इसमें सभी घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर संतनगर पुलिस पहुंची। पुलिस चारों किशोरों को पीएचसी लेकर गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घंटेभर बाद शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। सुमेश के पिता रवि पाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकराने के कारण बाइक सवार चारों किशोरों की मौत हुई है।

स्कूल से ही चारों में हुई थी दोस्ती

Death of four friends riding bike Painful story of road accident in mirzapur
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों किशोर मित्र पढ़ने में होनहार थे। चारों की दोस्ती स्कूल में ही हुई थी। अर्पित, गणेश, अंकित उर्फ राज प्रोजेक्ट माला दीपनगर में कक्षा 10 व सुमेश जीआईसी राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में कक्षा नौ का छात्र था। चारों प्रोजेक्ट माला स्कूल में ही पढ़ते थे। कक्षा आठ के बाद सुमेश प्रयागराज राजकीय इंटर कॉलेज में चला गया था। अध्यापक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि चारों छात्र पढ़ने में होनहार थे। सभी के अच्छे नंबर आए थे।

सात बहनों का इकलौता भाई था गणेश

गणेश सात बहनों में इकलौता भाई था। गणेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। रोते-रोते पिता यह कह रहे थे कि बेटे के सिर से बाप का साया उठता था। बेटा बाप के शव को कंधा देता है, परंतु उनको अपने बेटे के शव को कंधा देना पड़ रहा है। पिता हरिहर यादव ने बताया कि सात बेटियों के साथ गणेश उनका इकलौता पुत्र था। गणेश से बड़ी उम्मीदें थीं। अब तो घर का चिराग ही बुझ गया। हादसे में मृत अंकित उर्फ राम दो भाइयों में छोटा था। सुमेश दो भाइयों में बड़ा था। अर्पित दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।

बड़े पिता की तेरहवीं के चार दिन बाद मौत

अंकित उर्फ राम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मची है। अंकित के पिता ने रोते हुए बताया कि लंबी बीमारी के बाद बड़े भैया का निधन हो गया था। इसका दुख अभी परिवार के लोग झेल ही रहे थे कि तब तक यह घटना हो गई। बड़े भैया की तेरहवीं को चार दिन ही बीता था कि पुत्र की भी हादसे में जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed