फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of Chowkidar who set himself on fire near police post in mirzapur

Mirzapur: पुलिस चौकी के गेट पर खुद को आग लगाने वाले चौकीदार की मौत, महिला से छेड़छाड़ का लगा था आरोप

Sun, 03 Sep 2023 10:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 10:07 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के गैपुरा पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले चौकीदार की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। महिला से छेड़खानी के आरोप के बाद उसने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया था। 

विज्ञापन
Death of Chowkidar who set himself on fire near police post in mirzapur
चौकीदार का हाल जानने पहुंचे थे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के गैपुरा पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाने वाले चौकीदार की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।  विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी सुरेश गौतम उर्फ संतोष (42) गैपुरा चौकी का चौकीदार था।

विज्ञापन


एक युवक ने आरोप लगाया था कि चौकीदार उसकी मां को परेशान करता है। घर पर आकर जहर खाकर मरने और परिवार वालों को फंसाने की धमकी देता है। युवक की तहरीर पर गैपुरा चौकी प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने पर सुबह 11 बजे बुलाया था। चौकी प्रभारी ने चौकीदार को समझा कर मामला शांत करा दिया था।

विज्ञापन

चौकीदार की पत्नी अस्पताल में भर्ती

महिला ने बताया कि उसका फोटो और आधार कार्ड चौकीदार के पास है। चौकी प्रभारी के कहने पर चौकेदारी सुरेश आधार कार्ड लेने गया। आधार कार्ड लेकर आते ही गैपुरा पुलिस चौकी के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। शनिवार देर रात चौकीदार की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश दो भाइयों में बड़ा था। उसने अपनी पत्नी सविता देवी का ऑपरेशन प्रयागराज के रामनगर में तीन दिन पूर्व कराया था। पत्नी अस्पताल में है। घर पर पुत्र हिमांशु, नन्हकू व पुत्री मेहा और सुहानी हैं। बड़ी पुत्री नेहा की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान चौकीदार की मौत वाराणसी में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाई बोला- महिला ने आत्महत्या के लिए किया था विवश

 चौकीदार के भाई पूर्व प्रधानपति नंदलाल ने आरोप लगाया कि वाराणसी में जब उसके भाई को कुछ होश आया तो उससे आग लगाने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि महिला व एक अन्य को खेत बेच कर पैसा दिया था। वही पैसा मांग रहा था। इसकी वजह से लोग परेशान कर रहे थे और आत्महत्या के लिए विवश कर दिया था। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने कहा कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मिलने पर आरोप की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed