फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death due to drowning during bath on grandfather's tenth

Mirzapur News: दादा के दसवां पर स्नान के दौरान डूबने से मौत

Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Death due to drowning during bath on grandfather's tenth
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट में सोमवार को दोपहर में गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से एक व्यक्ति डूब गया। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दादा के दसवां पर घाट पर आया था। डूबने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ खोजबीन कर शाम करीब चार बजे शव बरामद किया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के रतनगंज निवासी राहुल (42) के दादा का निधन हो गया था। सोमवार को दसवां होने पर वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नारघाट बाल बनवाने आए थे। बाल बनवाने के बाद वे गंगा नदी में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए। इससे वे डूबने लगे। डूबते समय उन्होंने आवाज भी लगाई। परिजनों ने लोगों से मदद मांगी। जब तक लोग उन्हें बचाते, वे डूब गए। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम के साथ खोजबीन शुरू की। करीब चार घंटे बाद एसडीआरएफ टीम ने शव बरामद किया। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि दादा के दसबां पर घाट पर बाल बनवाने के बाद स्नान के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed