UP: अबू धाबी से सोनू की लाश पहुंची मिर्जापुर, सुरक्षाकर्मियों ने मारी थी गोली; पत्नी बोली- कैसे पालूंगी बच्चे
सोनू की लाश घर पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी के आंखों में आंसू थे। पत्नी बोल रही थी कि अब कैसे बच्चों को पालूंगी। घर कैसे चलेगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: दुबई में नौकरी का झांसा देकर एजेंट द्वारा अबू धाबी भेजे गए सोनू की मौत के 28 दिन बाद उसका शव गुरुवार की शाम उसके गांव पिपराडाड़ (मिर्जापुर) पहुंचा। शव देखते ही परिजनों के साथ ही पड़ोस के लोग गमगीन हो गए।
शव के साथ आए साथी ने बताया कि बार्डर फोर्स ने तीन अप्रैल को गोली मारी थी। इससे सोनू की मौत हुई है। जबकि वहां की सरकार ने हार्ट अटैक को इसका कारण बताया है। गोलीबारी में दो अन्य साथी भी घायल हैं। देर शाम को सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
फोन पर घटना की जानकारी मिलने के बाद से परिवार सदमे में था। मां मीला देवी ने डीएम को पत्र लिखकर बेटे के शव को घर मंगाने की गुहार लगाई थी। इसके साथ ही पीएम, सीएम और विदेश मंत्रालय को भी पत्र लिखा था।
मां मीला देवी ने बताया कि एक एजेंट के झांसे में आकर उनका बेटा दुबई के बजाए अबू धाबी में नौकरी करने चला गया था। उसकी कंपनी एनपीसी ट्रोजन यूएई ओमान बॉर्डर पर है। उसके साथी का फोन आया था कि सोनू और दो-तीन अन्य पड़ोसी खाना खाने के बाद यूएई ओमान बॉर्डर के पास टहल रहे थे। तभी गोली चलने की आवाज आई।
दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया तो वहीं सोनू को गोली लगी और तब से वह लापता है। बाद में जानकारी मिली कि सोनू की अस्पताल में मौत हो गई। सोनू को दो बेटी और एक बेटा है।