{"_id":"664fc2cd3bd2569197007fa4","slug":"dead-body-of-missing-youth-found-on-the-ganges-accused-of-murder-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-116669-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापता युवक का गंगा किनारे मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापता युवक का गंगा किनारे मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
विंध्याचल। बुधवार को सुबह से लापता कंतित गांव निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार को दोपहर में गाजिया गांव के पास गंगा नदी के किनारे मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कंतित गांव निवासी शिवम शर्मा (20) पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे घर में चाय पीने के बाद अपना मोबाइल फोन चार्जर में लगाकर बाहर निकल गया। दिन भर वह घर नहीं आया। रात में घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बीच बृहस्पतिवार को सुबह परिजन विंध्याचल थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो जानकारी मिली कि गाजिया गांव के पास गंगा नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की पहचान शिवम शर्मा निवासी कंतित के रूप में की। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाचा कुंदन शर्मा ने बताया कि शिवम शर्मा घर से पैंट और शर्ट पहनकर निकला था, लेकिन जब शव मिला तो उसके शरीर पर शर्ट एवं पैंट नहीं था। उन्होंने भतीजे की हत्या किए जाने की आशंका जताई। बताया कि शिवम के पेट और पीठ पर जले के निशान हैं। बाईं आंख पूरी तरह से फूली हुई थी। नाक से खून बह रहा था। आधा शरीर गंगा नदी में और आधा बाहर था। शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी थे। शिवम पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। तीन बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों की तरफ से तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।