फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dead body found in forest under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में जंगल में मिला शव

Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
dead body found in forest under suspicious circumstances
राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर जंगल में बुधवार को सुबह लकड़ी लेने गए वृद्ध का देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। सिर में चोट के निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरबान ग्राम पंचायत के इंदिरा नगर गांव निवासी सुक्कल (60) से दो पुत्र रमेश कुमार, सुरेश कुमार और एक पुत्री निर्मला देवी हैं। सभी की शादी हो गई है। दोनों पुत्र अलग रहते हैं। सुक्कल इंदिरा नगर के पास पाही पर अकेले रहते हैं। कभी-कभी पुत्रों के घर रहते हैं। बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वे गांव की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ इंदिरा नगर जंगल में सूखी लकड़ी इकट्ठा करने गए थे।
विज्ञापन

रास्ते में उनके लकड़ी का बंडल ढीला हो गया। वे बंडल बांध रहे थे। बाकी लोग आगे चलने लगे। बंडल बांध कर वे भी पीछे-पीछे आने लगे। महिलाएं घर पहुंच गई, परंतु वो घर नहीं पहुंचे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ गए लोगों से बात करने के बाद परिजन खोजने के लिए जंगल में गए। जंगल में उनका शव मिला। शव के पास लकड़ी का बंडल था। शव मिलने पर परिजन सन्न रह गए। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुुताबिक सुक्कल के सिर में चोट के निशान थे। राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण दुबे ने बताया कि लकड़ी लेने गए सुक्कल का शव जंगल में मिला है। सुक्कलके पुत्र रमेश की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed