फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daughter-in-law dies in pickup accident, mother-in-law and two others injured

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से बहू की मौत, सास समेत दो घायल

Fri, 01 Aug 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter-in-law dies in pickup accident, mother-in-law and two others injured
ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज-कोरांव मार्ग पर दुर्जनीपुर गांव के पास बुधवार की रात 10 बजे पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसकी सास समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव निवासी कलावती (60) और चंद्रकली (45) बुधवार की रात घर के सामने नाली के ऊपर बैठी थीं। इसी बीच कलावती की पुत्र वधू मनोज कुमारी भी वहां पहुंच गई। वह खाना खाने के लिए अपनी सास को लेकर घर जाने लगी। इसी बीच ड्रमंडगंज की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों महिलाओं को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद नाली के बगल बंधे दो मवेशियों को टक्कर मारते हुए नाली से टकरा गई। इससे पिकअप का पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। दुर्घटना के बाद पिकअप का चालक मौके से भाग गया। वहीं, हादसे में मनोज कुमारी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कलावती और चंद्रकली पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की जेठानी शकुंतला ने बताया कि मनोज कुमारी के पति रमाकांत कोरी एक महीने पहले अपने दो भाइयों के साथ पूना गए थे।
पत्नी की मौत और मां के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पाकर रमाकांत अपने भाइयों के साथ घर के लिए रवाना हो गए। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि दुर्जनीपुर गांव में बेकाबू पिकअप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed