फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Daffodils won gold in the boys and girls handball competition

Mirzapur News: हैंडबॉल प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में डैफोडिल्स ने जीता स्वर्ण

Tue, 17 Sep 2024 04:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Daffodils won gold in the boys and girls handball competition
मिर्जापुर। लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल मेंं सोमवार को सीबीएसई की जोनल हैंडबाॅल प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका और अंडर-17 बालक वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका में डैफोडिल्स की टीम प्रथम और बिहार की उषा पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में झारखंड का आरकेवीवीएम स्कूल प्रथम, बिहार का उषा पब्लिक स्कूल द्वितीय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से चंदौली के जेएस पब्लिक स्कूल व बिहार के माउंट जी लिटेरा स्कूल रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी का बसंता राजघाट प्रथम व बलिया का सनबीम स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से वाराणसी का बाबतपुर स्थित एसएस पब्लिक स्कूल व बेगूसराय का बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल रहा। बालक वर्ग में डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल प्रथम व समस्तीपुर का डीएवी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से सनाकर पब्लिक स्कूल बिहार व सनबीम स्कूल बलिया रहा। इसी प्रकार अंडर-19 के बालिका वर्ग में माडर्न स्कूल बिहार प्रथम व सनबीम एकेडमी सामने घाट वाराणसी द्वितीय स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से कानपुर का आर्मी पब्लिक स्कूल व मिर्जापुर का डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल रहा। बालक वर्ग में कानपुर का आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम व बेगूसराय का बीआरडीएवी पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से बिहार के पटना का सेंट मिखाईल हाईस्कूल व सीतापुर का सिंहानिया पब्लिक स्कूल रहा। इससे पहले मुख्य अतिथि सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी ललित कुमार कपिल ने तीसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया। इस दौरान रेफरी, कोच व अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed