फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyclist crossing the road dies after being hit by a truck

Mirzapur News: ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रहे साइकिल सवार की मौत

Thu, 16 Apr 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cyclist crossing the road dies after being hit by a truck
पड़री के मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर वर्जी मुकुंदपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

पड़री। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर वर्जी मुकुंदपुर गांव के पास बुधवार दोपहर को सड़क पार करते समय साइकिल सवार शब्बीर अंसारी (45) को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर भाग गया।

क्षेत्र के वर्जी मुकुंदपुर गांव निवासी शब्बीर दोपहर में मिर्जापुर-वाराणसी हाईवे पर गांव के पास साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग जब तक अस्पताल ले जाते तब तक मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप कुमार सिंह शव को सड़क से हटवाया। मृतक के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed