{"_id":"640f7babc5c3e03f340d9974","slug":"cyber-team-will-go-to-chhattisgarh-to-interrogate-the-accused-of-fraud-mirzapur-news-c-20-1-101479-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: धोखाधड़ी करने के आरोपी से पूछताछ करने छत्तीसगढ़ जाएगी साइबर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: धोखाधड़ी करने के आरोपी से पूछताछ करने छत्तीसगढ़ जाएगी साइबर टीम
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के एक व्यवसायी से कार एजेंसी दिलाने के नाम पर अगस्त 2022 में 48 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को दो दिन पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया। परिक्षेत्रीय साइबर थाने की पुलिस 48 लाख रुपये ठगी के इस मामले में 15 मार्च को आरोपियों से पूछताछ करने छत्तीसगढ़ जाएगी। नगर के धुंधीकटरा निवासी तन्मय जैन ने अगस्त 2022 में कार की एजेंसी की डिलरशिप के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद फर्जी वेबसाइट बनाने वाले ने रजिस्ट्रेशन, एनओसी और शोरूम दिलाने के नाम पर कई बार में 48 लाख रुपये खाते में जमा करा लिया। इसके बाद जब व्यवसायी तन्मय ने फोन किया तो उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। इसके बाद व्यवसायी को लगा कि वे धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं।
उन्होंने 27 सितंबर 2022 को परिक्षेत्रीय साइबर थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस बीच 20 दिन पहले परिक्षेत्रीय साइबर थाने की टीम बिहार के नेवादा निवासी आरोपियों को पकड़ने गई, परंतु आरोपी फरार हो गया था। बिहार के नेवादा निवासी आरोपियों ने केएफसी कंपनी की वेबसाइट बनाकर छत्तीसगढ़ के व्यवसायी के साथ ठगी की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दो दिन पहले बिहार के नेवादा जाकर आरोपी सूरज और उसके पिता राम प्रकाश को गिरफ्तार किया। उनके पास मिले लैपटाप से कई कंपनियों के फर्जी वेबसाइट मिले। इसमें मिर्जापुर के व्यवसायी तन्मय जैन से कार की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी करने के भी सबूत थे।
परिक्षेत्रीय साइबर थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि सितंबर माह में कार की एजेंसी दिलाने के नाम पर 48 लाख रुपये की ठगी की गई थी। बिहार के नेवादा के भवानीबाघा वारीसलीगंज निवासी सूरज और उसके पिता ने कई एजेंसियों का फर्जी वेबसाइट बनाया है। ठगी के दूसरे मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को टीम उनसे पूछताछ करने और विवेचना के लिए साक्ष्य इकट्ठा करने नेवादा जाएगी।