{"_id":"5a99e0f131fc36600892f0582905f600","slug":"crowds-of-tourists-engaged-in-vindmfal-picnics-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंढमफाल में पिकनिक मनाने जुटी सैलानियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंढमफाल में पिकनिक मनाने जुटी सैलानियों की भीड़
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Mon, 17 Aug 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
रविवार को जनपद के पर्यटन स्थनों पर पिकनिक मनाने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जल प्रपात स्थल पर सपरिवार पहुंचे पर्यटकों ने स्नान करने के बाद बाटी-चोखा सहित अन्य कई लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
पर्यटक स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़ के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे, जिससे दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को असुविधा का भी सामना करना पड़ा।
जनपद के विंढम फाल सहित लखनिया दरी, चूना दरी, खड़ंजा, मुक्खा फाल सहित अष्टभुजा पहाड़ और चुनार किला को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे।
जल प्रपात में कल-कल गिरते पानी में स्नान करने के लिए बड़ों के साथ ही बच्चे भी शामिल रहे। जगह-जगह बाटी-चोखा आदि बनने का कार्य भी होता रहा।