फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowds of Kanwariyas gathered, Shiva took the Kanwar to the door

कांवरियों की उमड़ी भीड़, कांवर लेकर चले शिव द्वार

Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Crowds of Kanwariyas gathered, Shiva took the Kanwar to the door
सावन के तीसरे सोमवार को बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था शनिवार को शिवद्वार के लिए रवाना हुआ। बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है आदि उद्घोष से बरियाघाट गुलजार रहा। नगर से लेकर सोनभद्र के शिव द्वार की ओर जाने वाले मार्ग पर कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को सुबह जहां गिने चुने कांवरिया नजर आ रहे थे वहीं दोपहर होते-होते बरियाघाट शिवभक्तों से पट गया।
विज्ञापन

विभिन्न वाहनों के जरिए सिंगरौली, सोनभद्र समेत मड़िहान, राजगढ़, पटेहरा, कलवारी से कांवरियों की टोली गंगाघाट पहुंच रही थी। भोलेनाथ के जयकारे से गंगाघाट सहित आसपास के इलाके गुंजायमान रहे। कांवर यात्रा को देखते हुए नगर के बरियाघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर प्रशासन की भी पैनी नजर रही। साफ-सफाई प्रकाश के साथ ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए गए थे। स्नान के दौरान गहरे पानी से बचने के लिए जाल लगाकर बैरिकेडिंग की गई थी। शिवभक्त यात्रा शुरू करने से पहले विभिन्न दुकानों से पूजा-पाठ की सामग्रियों की खरीद कर रहे थे। कुछ देर तक आराम करने के पश्चात गंगा स्नान कर शिवभक्तों ने मां गंगा व कांवर की आरती व पूजा की। पूजा -अर्चना के पश्चात गंगाजल भरे कांवर कंधे पर रखकर बोल बम का उद्घोष करते हुए नगर के बरियाघाट, वासलीगंज, गिरधर चौराहा, महुवरिया, शुक्लहा, भरुहना होते हुए शिव द्वार के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed