फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crowding in banks, social distancing is not being followed

बैंकों में उमड़ रही भीड़, नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crowding in banks, social distancing is not being followed
जिगना। विकास खंड छानबे के बैंक शाखाओं पर लग रही भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनात तो हैं लेकिन सोशलडिस्टेंश का पालन नहीं कराया जा रहा है। लोग धक्का मुक्की करते हुए बैंक के अंदर जाने को विवश हैं। ऐसे मे कोरोना महामारी से बचाव होना अंसंभव सा लग रहा है।
विज्ञापन

यह हाल क्षेत्र के हरगढ़, खैरा, गौरा, नरोइया, बिहसड़ा, गैपुरा, विजयपुर, जोपा, मुडुवान व रैपुरी आदि बैंकों में देखा जा सकता है। मालूम हो कि मनरेगा मजदूरी सहित अन्य बैंक उपभोक्ता बैंक पर रुपया निकालने अथवा रुपया जमा करने पहुंच रहे हैं। बैंक शाखाओं में कर्मचारियों और काउंटर की कमी के चलते प्रत्येक बैंक शाखाओं पर भीड उमड़ रही है। बैंक उपभोक्ता जल्दी काम होने के चक्कर मे सोशल डिस्टेंसिंग को भूल रहे हैं। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारी भी मूकदर्शक बने हुुए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इस तरह भीड़ लगने पर यदि कोई कोरोना संक्रमित है तो ऐसे में संक्रमण बढ़ सकता है। बुद्धजीवियों का कहना है कि जिला प्रशासन को बैंक शाखाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed