{"_id":"583345374f1c1bb204b3a9eb","slug":"crossing-the-bridge-the-bickers-fallen-in-gaga-died","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुल पार करते समय गंगा में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पार करते समय गंगा में गिरने से मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
चुनार में गंगा में गिरे वाहन को निकालते नाविक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी पर लगे पीपा पुल को पार करते समय वाहन के टक्कर लगने से मोटरसाइकल सवार अधेड़ वाहन समेत गंगा नदी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घंटो मशक्कत के बाद गोताखोर की मदद से मृतक का शव व वाहन पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
घटना स्थल पर मौजूद उपजिलाधिकारी बागीश शुक्ल एवं स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतक ओमकार नाथ मिश्र (56) पुत्र रमाशंकर मिश्र कोतवाली इलाके के कुशहां गांव का निवासी था और तारीख पर मुकदमे की पैरवी हेतु चुनार कचहरी जा रहा था। घटना करीब 11 बजे दिन की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुबह कचहरी जाने के लिए घर से दस बजे मोटरसाइकल से चुनार कचहरी के लिए निकला।
जैसे ही मेड़िया घाट एवं चुनार बालूघाट के बीच गंगा नदी में लगे पीपा पुल को पार करने लगा उसी समय पुल से गुजर रहे किसी वाहन टक्कर लगने से वह अनियंत्रित हो वाहन समेत गंगा में गिर पड़ा। उसे गंगा में गिरते देख पुल से गुजर रहे राहगीर शोर मचाने लगे लेकिन तब तक वह पानी में समा गया। इसके बाद में गोताखोर की मदद से घंटों बाद पानी से मृतक का शव व मोटरसाइकल निकाला गया।