{"_id":"635ad3ceb193bf2fd4447230","slug":"crocodile-seen-near-minor-mirzapur-news-vns680878515","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर के पास दिखा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर के पास दिखा मगरमच्छ
विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र के करोंदा गांव स्थित माइनर के पास बुधवार की रात नौ बजे करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीण भयभीत हो गए। सूचना पर इलाके की पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन सूचना के 12 घंटे बाद भी वनकर्मी नहीं पहुंचे। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी।
ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को किसी तरह से रस्सी से बांधकर वन विभाग व थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस तो पहुंची लेकिन वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके चलते पूरी रात ग्रामीणों को मगरमच्छ की रखवाली करनी पड़ा। दूसरे दिन सुबह आए पुलिसकर्मियों ने वन विभाग को फिर से फोन कर मौके पर बुलवाया। बार-बार बुलाने के बाद पहुंचे वन कर्मी रस्सी से बंधे मगरमच्छ को बाइक पर लादकर सिरसी जलाशय में छोड़ने की बात कहकर उसे लेकर चले गए।
इस संबंध में प्रभारी डीएफओ अरविंद कुमार यादव का कहना है कि यदि सूचना के बावजूद वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे हैं तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।