{"_id":"577eaab44f1c1b93477fb273","slug":"crocodile-information-officer-to-harass","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगरमच्छ की सूचना पर हलकान रहे अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगरमच्छ की सूचना पर हलकान रहे अधिकारी
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव स्थित एक तालाब में गुरुवार की सुबह मगरमच्छ मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहुंचे वन व पुलिस के अधिकारी पूरे दिन मगरमच्छ को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद वह थककर लौट गए।
क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव के एक तालाब में मगरमच्छ दिखाई दिया। वह किनारे आकर बैठा था। जब वह लोग तालाब किनारे गए तो मगमच्छ पानी में उतर गया। तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
ग्रामीण भागकर वहां पहुंचे और तत्काल पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। जानकारी होते ही वन दारोगा रमेश चंद्र शुक्ला व राजकपूर मौके पर पहुंचे।
खोजबीन की लेकिन मगरमच्छ नहीं मिला। इसके बाद पानी बत्तख छोड़वाया गया ताकि मगरमच्छ पानी के उपर आकर उसका शिकार करे इसके बावजूद मगरमच्छ नहीं दिखाई दिया। काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ नहीं दिखा तो टीम लौट गई।
विज्ञापन
कहा कि जैसे ही लोगों ंको वह दिखे तत्काल टीम को सूचना दें। ग्राम प्रधान रामअधार यादव का कहना कि चौकसी बरती जा रही है। सभी को तालाब किनारे जाने से मना कर दिया गया है। जैसे ही दिखाई देगा उसे पकड़ लिया जाएगा।