फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Critical changes in the structure of higher education

उच्च शिक्षा के ढांचे में बदलाव बेहद जरूरी

Sat, 28 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 28 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Critical changes in the structure of higher education
श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कालेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुक्रवार को संपन्न हो गया। वैश्विक चुनौतियां एवं उच्च शिक्षा विषय पर आयोजित सेमिनार में विद्वान वक्ताआें ने कहा कि वर्तमान उच्च शिक्षा के ढांचे और उसके विषय वस्तु में बदलाव की जरूरत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता करते हुए मध्य प्रदेश के हनुमना पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. कमला प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि उच्च शिक्षित छात्र-छात्राएं वर्तमान चुनौतियों से जूझने में खुद असफल हो रहे हैं।
विज्ञापन


बोले मुंशी प्रेमचंद की पुस्तकों को पढ़े बिना पूरी शिक्षा व्यवस्था अधूरी साबित होगी।

वास्तविक शिक्षा वही है जो विद्यार्थियों के साथ समाज को प्रकाशित करे। औराई स्थित राजकीय महाविद्यालय के डा. एसएस वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र बहुत शक्तिशाली है। यदि समाज में परिवर्तन करना है तो शिक्षा में परिवर्तन जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार के दूसरे सत्र की अध्यक्षता करते हुए ललितपुर डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. शिवशंकर यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा का स्वयं चुनौतियाें से लड़ने का एक लंबा इतिहास है।

उच्च शिक्षा में शोध और विकास के कारण ही भारतीय विद्यार्थी विश्व के कई देशाें में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं।

पैड़ापुर डिग्री कालेज की डा. मंजू यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा में सुधार के बिना उच्च शिक्षा में सुधार संभव नहीं है।

 डा. गौरव त्रिपाठी ने कहा कि बाजारवाद के कारण उच्च शिक्षा में बदलाव बेहद आवश्यक है।

अन्य वक्ताओं में डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. प्रेमशंकर शुक्ल, डा. राकेश राय, डा. लक्ष्मी यादव, डा. अखिलेश सिंह, राजेंद्र सिंह यादव ने भी विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के संयोजक डा. सुरेंद्र सिंह यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


संचालन डा. विंध्याचल यादव ने किया। इस मौके पर डा. रीना सिंह, डा. जितेंद्र पांडेय, डा. फातिमा, सुशील, कमला शंकर, राकेश त्रिपाठी, इंद्रमणि पांडेय सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed