फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young teenager on trial for misconduct

युवक पर किशोरी से दुराचार का मुकदमा

Wed, 31 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक किशोरी ने पिता की तहरीर पर कछवां पुलिस ने मंगलवार को एक युवक के विरुद्ध दुराचार समेत अन्य आरोपों में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही किशोरी के  पिता पर बेटी का गर्भपात कराने व गर्भपात करने वाले डाक्टर के खिलाफ  बिना अनुमति के गर्भपात करने के आरोप में भी मुकदमा दर्ज किया है।


एक गांव निवासिनी किशोरी के पिता के अनुसार उसकी 15 वर्षीया बेटी को मिर्गी का दौरा पड़ता था। जिसका इलाज बीएचयू से करा रहा था। करीब छह माह पूर्व वाराणसी जनपद के कछवां रोड निवासी एक रिश्तेदारी में  शादी पड़ी थी। जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ शामिल होने गया था जबकि उसकी बेटी घर पर ही मौजूद थी। उसी दौरान उसको मिर्गी का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन


जिसकी जानकारी होने पर पड़ोस का एक युवक उसे देखने घर पहुंच गया। इसी दौरान उसने मेरी बेटी के साथ दुराचार किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। कुछ महीने बाद जब उसके पेट में दर्द हुआ तो कछवां रोड स्थित एक चिकित्सालय ले गए। वहां डाक्टरों ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है। बेटी को गर्भवती होने की जानकारी होते ही 29 अगस्त को उसने चिकित्सालय में उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 युवक खिलाफ 30 अगस्त को जब पिता और किशोरी तहरीर देने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पांच महीने का भ्रूण  भी दिखाया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार समेत अन्य आरोपों में मामला तो दर्ज किया ही, साथ ही चिकित्सक व किशोरी के पिता के खिलाफ अवैध तरीके से गर्भपात कराने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया। भ्रूण पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed