फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wall fell, killing a worker, three injured

दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत, तीन घायल

Fri, 22 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Fri, 22 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wall fell, killing a worker, three injured
नगर के वासलीगंज के साधुवाड़ा मोहल्ला में मकान की दीवार गिरने के बाद जुटे लोग। - फोटो : mirzapur
शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज स्थित साधुवाड़ा मोहल्ला में मकान निर्माण के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दीवार गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोग मलबे में दबे मजदूरों को आनन फानन में बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन



सोनभद्र जनपद के घोरावल निवासी गणेश प्रसाद साधुवाड़ा निवासी एक व्यक्ति का पुराना मकान खरीदकर उसे तोड़वाने के बाद नए मकान का निर्माण करा रहे थे। गुुरुवार को निर्माण कार्य हो रहा था।
विज्ञापन


दोपहर में करीब एक बजे मजदूर हीरालाल 35 वर्ष निवासी महेवाघाट पड़री, लच्छनधारी 30 वर्ष निवासी विश्वनाथपुर देहात कोतवाली, राजेंद्र कुमार 25 वर्ष निवासी खरहरा देहात, प्रदीप 30 वर्ष निवासी माधोपुर देहात कोतवाली समेत कुछ अन्य लोग भोजन करने के बाद निर्माण स्थल पर आराम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान गोपी केशरी के मकान की एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। जिसमें हीरालाल समेत अन्य मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने की खबर लगते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मलबे में दबे लेागों को आनन फानन में बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय ले गए।


वहां चिकित्सकों ने देखते ही हीरालाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य को भर्ती कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed