हत्यारे गिरफ्तार किए जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के मसारी टीकापुर गांव निवासी परमेश्वर बिंंद की 25 अक्तूबर को गांव के ही एक स्कूल पर सोते समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ परमेश्वर की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। परिवार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में परमेश्वर की हत्या होने की पुष्टि हो जाने के बावजूद अभी तक देहात कोतवाली पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है।
दो महीने से हत्याकांड का खुलासा करने की मांग करने के बावजूद अभी तक हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच पाई । इसी बात से नाराज लोगों ने शुक्रवार को जिवती, भटेवरा व गुरसंडी व सरैया बाजार बंद रखा। नाराज लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर नारेबाजी की। कहा कि जल्द की घटना का खुलासा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र सुरेंद कुमार, रविकांत तिवारी, राजेश पांडेय, राजबली बिंद, अजय बिंद, मनीष बिंद, रामदुलार बिंद, रामचंदर बिंद, नीरज बिंद, अशोक, रामेश्वर, अनिल, घनश्याम बिंद समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।